Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
झारखंड के जिले के महेशपुर में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार की सुबह भी बारिश रूक-रूककर हो रही है। वहीं पहाड़ का पानी बांसलोई नदी में पहुंचने के कारण अचानक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी में कटाव बढ़ गया है। आधा दर्जन गांव के लोग बढ़ते कटाव को लेकर चिंतित है।
बांसलोई नदी किनारे बसे गोपालनगर, सिगना,ग्वालपाडा, गोकुलनगर, नुडाई आदि गांवों के लोगों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से कटाव होता रहा तो गांव में नदी का पानी पहुंचने का खतरा बढ़ जाएगा। पिछले वर्ष बारिश में बांसलोई नदी उफान पर होने के कारण कई घरों में पानी भर आया था। इस बार भी तेज बारिश होते ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended