Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी गंगा मैली रही। अब मोदी सरकार ने नमामी गंगे योजना के तहत गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की कोशिश शुरू की है। आज उत्तराखंड में 250 करोड़ से अधिक की 43 योजनाएं शुरू की गईं। यहां शुभारंभ करने पहुंची केंद्रीय जल संसाधन और नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने बताया कि दिसंबर में 1142 छोटी-छोटी योजनाओं का काम लोगों को दिखने लगेगा। 50 बड़ी योजनाओं का काम मार्च 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस मौके पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ज्ञान और विज्ञान को साथ जोड़कर नई तकनीक से गंगा को निर्मल बनाने का काम रखा गया है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।

Category

🗞
News

Recommended