बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दाम में भारी इजाफा हो गया है। राज्य के कई शहरों में सब्जियों के किल्लत हो गई है। 15 दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 रुपये किलो हो गया है। बैगन, फूलगोभी, परवल, भिंडी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। झोले भर सब्जी खरीदने वाले लोग अब आधा झोला भी मुश्किल से भर पा रहे हैं।