Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मणिपुर की एक युवती ने इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारी द्वारा उसके खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मोनिका खंगेम्बम ने कहा कि दिल्ली से सोल जाने के लिए जब वह डेस्क पर पहुंचीं तो वहां तैनात एक अधिकारी ने उसका पासपोर्ट और चेहरा देखते हुए कहा कि ‘भारतीय तो नहीं लगती हो।’

मोनिका ने एयरपोर्ट पर पुलिस या किसी अन्य एजेंसी से इसकी शिकायत नहीं की है। उन्होंने बाद में फेसबुक पर जब यह वाकया शेयर किया तब यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियों में आया। उन्होंने सपोर्ट करने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अब विदेश मंत्रालय ने इस मामले का संज्ञान लिया है और सुषमा स्वराज ने कहा है कि वे खुद राजनाथ सिंह से इस पर बात करेंगी।

Category

🗞
News

Recommended