Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
नक्सलियों के खिलाफ यु्द्ध के मैदान में उतरने से पहले किसी भी सशस्त्र जवान को 45 दिन के प्रशिक्षण में 14 रातें तथा 16 दिन घने जंगल में बिताने पड़ते हैं। वहां सांपों से तो सामना होता ही है, जंगली जानवरों से मुठभेड़ भी वहां आम बात है। कैसे जहरीले सांप को काबू करके दूर उछाल फेंकना है,और कैसे भूखे जानवरों के बीच रातें गुजारना है, यह सब उनके गुरिल्ला युद्धकला के प्रशिक्षण का हिस्सा होता है।

आर्म्ड फोर्स को इस गुरिल्ला युध्दकला को सिखाने के लिए 2005 में छत्तीसगढ़ के जंगलों से घिरे कस्बे कांकेर में जंगलवार फेयर कालेज शुरू किया गया था। 300 एकड़ में फैले काऊंटर टेररिज्म एंड जंगलवार फेयर कालेज के नाम से जाने जाने वाले इस गुरिल्ला प्रशिक्षण कालेज में 11 वर्षो के दौरान अब तक 31 हजार से अधिक जवानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Category

🗞
News

Recommended