Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
उत्तराखंड में बारिश से आफत, अलर्ट जारी
उत्तराखंड में पिछले 24 घण्टे से हो रही बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित
कोटद्वार के पास एक कार नदी के तेज बहाब की चपेट में आने से बह गई। वहीं, टिहरी जिले के घनसाली में एक मकान बारिश के साथ आए मलबे में दब गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने उत्तराखड में आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। नैनीताल, चंपावत के साथ ही चारधाम रूट पर भी भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
लाइव हिंदुस्तान के लिए संतोष चमोली, क्रांति भट्ट और आशीष बलोदी की रिपोर्ट

Category

🗞
News

Recommended