Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यूपी के मेरठ से सामने आया है एक डरा देने वाला वीडियो, ऐसी तस्वीरें जो दहला देती हैं और ऐसी खबर जिसे सुनने के बाद दिल दहल जाता है। वहां एक इमारत को प्रशासन ने गिराया और मलबे में दब कर 4 लोगों की मौत हो गई। मेरठ के आरआर मॉल को भारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गिरा दिया गया। इस दौरान जो लोग वहां से नहीं हटे वे मलबे में दब गए। हालांकि सूत्र बता रहे है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस इमारत पर पिछले काफी वक्त से विवाद चल रहा था और अंतत: इसे गिराने का फैसला किया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सेकेंडों में इमारत ढह गई और धूल का ऊंचा गुबार उठा।

Category

🗞
News

Recommended