Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आगरा के धारिरा गांव में गुरुवार देर रात किसी सिरफिरे ने छह साल की एक बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया और उसे खेत में ले जाकर जिंदा दफना दिया। अगली सुबह एक चरवाहे को बच्ची का सिर जमीन में धंसा हुआ दिखा। उसकी मदद से बच्ची को निकाला गया, तब वह अचेत थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

धारिरा गांव में गुरुवार रात 6 साल की बच्ची अपने पिता के साथ घर के बारामदे में सो रही थी। रात करीब एक बजे जब पिता विनोद की आंख खुली तो बेटी पास नहीं थी। उसकी नींद उड़ गई, घर में तलाशा लेकिन बेटी का कोई पता नहीं था। सभी घरवाले जग गए और अपनी लाडली को आस पड़ोस में तलाशने लगे। गांव के और लोग भी उनके साथ हो लिए।

Category

🗞
News

Recommended