Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
कारगिल विजय दिवस की पूर्व बेला पर कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में आयोजित कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश की आन, बान और शान की रक्षा संकल्प लेकर 174 जवान भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए। मुख्य अतिथि केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए नए जवानों से सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भी तत्पर रहने का आह्वान किया। जवानों के परिजनों को भी गौरव मैडल देकर सम्मानित किया गया।

Category

🗞
News

Recommended