Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पकडे़ गए आतंकी ने पाकिस्तान की करतूतों की पोल खोल दी है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है और उसे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने भेजा है।

रायविंड का रहने वाला है आतंकी बहादुर अली
सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आतंकी का नाम बहादुर अली है और वह पाकिस्‍तान के लाहौर जिले के रायविंड शहर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि एनआईए उससे दिल्ली में पूछताछ कर रही है।

उसने बताया कि उसे मुजफ्फराबाद में नौ महीने तक आतंक का प्रशिक्षण दिया गया। पाकिस्तान सेना ने उसे प्रशिक्षित किया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि जम्मू और कश्मीर के साथ भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि अब जो आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं वे इस बात को कबूल कर रहे हैं कि आईएसआई उनको भेजती है।

Category

🗞
News

Recommended