धनबाद शहर में भले ही संग्रहालय ना हो लेकिन वासेपुर के एक घर में खास संग्रहालय बनाया है। धनबाद के अली अख्तर ने अपने घर में 18वीं सदी से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध की यादें संजो कर रखी हैं। यहां पर एडीसन ग्रामोफोन है, जो ग्रामोफोन का शुरुआती मॉडल कहा जाता है। इस ग्रामोफोन की ट्यूब्लर सीडी है, जो आज भी अख्तर बजाते हैं।