Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यहां कभी था शराबियों का अड्डा, अब बनाया गया कलाघर

नई दिल्ली। नई दिल्ली में स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग का पूरी तरह से कायाकल्प कर दिया गया है। कुछ समय पहले तक शराबियों और शराब की दुकानों के चलते जहां इस मार्ग पर लोगों का चलना मुहाल रहता था, वहीं अब एनडीएमसी के साथ मिलकर लोगों ने एक कलाघर बना दिया है।

इस कलाघर को देखने के लिए अब लोगों की भ़ीड़ लगी रहती है और कई कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आते हैं। राजस्थान के रहने वाले अमीरचंद वाद्य यंत्र बजाने के लिए कलाघर में आते हैं। यहां से गुजरने वाले लोग उनके वाद्य यंत्र को सुनने के लिए काफी समय तक रुकते हैं व आनंद उठाते हैं।।

बाबा खड़क सिंह मार्ग के नजदीक रहने वाले एक निवासी ने बताया कि इस बदलाव की वजह से अब स्थानीय लोग काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, 'ज्यादा समय नहीं हुआ, जब यह शराबियों का अड्डा हुआ करता था लेकिन अब एनडीएमसी ने सफाई करके जगह को कलाघर में तब्दील कर दिया है। काफी दूर—दूर से कलाकार अपनी प्रस्तुती देने के लिए आते हैं।'

Category

🗞
News

Recommended