Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मंडी धनौरा बिजनौर रोड पर बुधवार सुबह रसूलपुर गांव के समीप रोडवेज बस व डीसीएम की आमने सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गए. सभी घायलों को धनौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां उपचार के बाद घायलों को मेरठ. बिजनौर व जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है.
बताया जाता है कि रोडवेज बस चांदपुर से दिल्ली जा रही थी. जैसे ही बस रसूलपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही स्कैप लदी डीसीएम सामने से टकराकर पलट गई.
जोरदार धमाके के साथ मौके पर चीखपुकार मच गई. धमाके की आवाज सुनकर ग्ामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख कांप गए बस में फंसीं सवारी मदद को चीख रहीं थीं .
ग्ामीणों ने एक एक करके सभी घायलों को बाहर निकाला व एंबूलेंस व पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस व एंबूलेंस न सभी घासलों को घनौरा सीएचसी पहुंचाया.
हादसे में बस व डीसीएम चालक सहित एक यात्री की मौत हो गई. मरने वाले चालक कहां के रहने वाले हैं पता लगाया जा रहा है. जबकि मृतक यात्री की शिनाख्त धामपुर निवासी के रूप में हुई.

Category

🗞
News

Recommended