Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गंगा फिर उफनाने लगी है। कटरी के गांवों में गंगा का पानी घुस गया है। घरों के अंदर तक पहुंचे पानी ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। सम्पर्क मार्ग कटने से मंगलवार सुबह बच्चों को पानी से गुजर कर स्कूल जाना पड़ा। गांवों के किनारे नावें लगा दी गई हैं ताकि पानी और बढ़ते ही ग्रामीणों को निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।
सोमवार तक गंगा चेतावनी बिन्दु से थोड़ा ऊपर बंह रही थी। मंगलवार सुबह यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। कटरी के गावों के साथ शुक्लागंज के करबला, चंपापुर और कई बस्तियों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया। कई गांवों को शहर से जोड़ने वाला फत्तेखेड़ा-हरिहरपुर मार्ग पानी से डूब गया। सुबह ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर काम के लिए जाना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा खासा बढ़ गया है। वे भी सुबह पानी से होकर स्कूल पहुंचे। प्रशासन ने गांवों की गलियों तक भरे पानी में नावें तैनात कर दी हैं, ताकि खतरा बढ़ते ही ग्रामीणों को बाहर निकाला जा सके।

Category

🗞
News

Recommended