Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जिला परिवर्तन समिति आसल के बैनर तले मंगलवार को आसल के खरगीपुर ग्राम सभा की दर्जनों महिलाएं बेलन लेकर सड़क पर निकलीं। उन्‍होंने अमेठी से विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति को चुनाव में किए गए वादे को ध्यान दिलाते हुए आसल क्षेत्र के गांवों को सुलतानपुर में जोड़ने की मांग की। नारा दिया ‘आसल सबक सिखायेगा, वादा याद दिलायेगा’ और ‘मंत्री जी हठ छोड़ दो, आसल-सुल्तानपुर जोड़ दो।‘
खरगीपुर ग्राम सभा के लोगों ने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो मंत्री जी को आने वाले चुनाव में आसल की जनता ढेंगा दिखाने का कार्य करेगी। जिला परिवर्तन समिति के संयोजक अनुग्रह नारायण मिश्र ने कहा कि आसल कि जनता जागरूक हो गई है। अगर आने वाले दिनों में हमारी मांगें नहीं मानी गई तो रेल रोको, चक्का जाम और भूख हड़ताल जैसे आन्दोलन को भी छेड़ा जायेगा।
विरोध प्रदर्शन में ग्राम प्रधान प्रह्लाद, देवतादीन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, घनश्याम प्रजापति, श्याम प्रजापति, महादेव प्रजापति, विजयपाल मिश्र, प्रेम नारायण पाण्डेय, बसंत सिंह, विवेक सिंह, शिवाकांत तिवारी और रामसजीवन तिवारी सहित दर्जनों महिलाओं आदि ने भाग लिया।

Category

🗞
News

Recommended