Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बलरामपुर के भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने गुरुवार की दोपहर इलाहाबाद बैंक की ग्वालटोली शाखा के मैनेजर राकेश रंजन को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक अपने समर्थकों के साथ बारसोई प्रखंड के इलाहाबाद बैंक की ग्वालटोली शाखा पहुंचे। शाखा प्रबंधक को कुर्सी की ओर इशारा करते हुए कहा की तुम हटो इसपर मैं बैठूंगा। शाखा प्रबंधक द्वारा ऐसा नहीं करने की बात पर वे भड़क उठे और प्रबंधक को थप्पड़ जड़ दिया।

बैंक प्रबंधक ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विधायक पर आरोप लगाते हुए एसपी और इलाहाबाद बैंक के भागलपुर मंडल के सहायक महाप्रबंधक से इसकी शिकायत की है।

Category

🗞
News

Recommended