Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यूपी की राजधानी लखनऊ के निवासियों को एक और तोहफा मिला। गुरुवार को लखनऊ चिड़ियाघर में बटरफ्लाई पार्क की नींव रखी गयी। इसके तहत विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी कई तितलियों को परिसर में छोड़ा गया। आठ महीने के अंदर यह बटरफ्लाई पार्क बन कर तैयार हो जाएगा।
निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि तितलियों की संख्या तेजी से घट रही है। इनको बचाने के लिए ही राजधानी के इस चिडि़याघर में बटरफ्लाई पार्क बनाया जा रहा है। यह अगले वर्ष मार्च तक बन कर तैयार हो जायेगा। इसके बाद यह पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगा। यहां प्रकृति प्रेमी विभिन्‍न प्र‍जाति की तितलियों का दीदार कर सकेंगे।

Category

🗞
News

Recommended