Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
इलाहाबाद में करीब 250 करोड़ की नई बनी सड़कें खराब हो गईं हैं। इंजीनियरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हुए खेल में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ख्याल ही नहीं रखा गया। एमएनआईटी से जुड़े एक सिविल इंजीनियर ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव तक भेजी है।

एमजी रोड हो या फिर कानपुर रोड और उसके समानान्तर बना साइकिल ट्रैक। जल्दबाजी में बनी सड़कें धंसने लगी हैं और छोटे-छोटे पिलर, चकर टाइल्स चटक गए हैं। करीब 250 करोड़ रुपए से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ख्याल ही नहीं रखा गया। इंजीनियरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से तय वक्त पर काम नहीं हुए और 15 सितम्बर तक सभी काम खत्म करने की चेतावनी मिलने पर रातोरात काम हो रहे हैं, और दूसरी तरफ सड़कें उखड़ रही हैं।

Category

🗞
News

Recommended