Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिहार, झारखंड, यूपी। हर तरफ पानी ने मचा रखी है तबाही। ये वीडियो है बिहार के बेाधगया का। यहां निरंजना नदी के पानी से हालात बेकाबू हो गए है। स्थिति ये है कि तेज धार में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा देखते ही देखते बह गए।

इधर झारखंड के चतरा में सड़कें पानी से डूब गईं तो कई इलाके जलमग्न हो गए। हालात ये हैं कि पानी नेशनल हाइवे के ऊपर से बह रहा है।
उधर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कुछ इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां गंगा और वरुणा का पानी कई इलाकों में घुस गया है जिससे यहां के रहवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में भी जलभराव की स्थिति है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है।

Category

🗞
News

Recommended