Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गुड़गांव महरौली रोड स्थित एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के नीचे मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मेट्रो स्टेशन के नीचे एक खोखे में सिलेंडर से आग लगने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
फायर विभाग को मंगलवार की रात दो बजे सूचना मिली थी कि एमजी रोड मेट्रो स्टेशन खोखे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की एक छोटी गाड़ी और पुलिस बल मौके पर पहंुचा और आग को काबू कर लिया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया लेकिन जिस तरह से आग फैल रही थी। उससे आसपास के खोखे और एमजी रोड पर लगे बोर्ड को भी अपनी आगोश में ले सकती थी। सही वक्त पर पहुंची फायर की टीम ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। फायर अधिकारी ने बताया कि एक खोखे में आग लगी थी। समय रहते हुए उसे काबू कर लिया गया।

Category

🗞
News

Recommended