Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिहार के गोपालगंज में मरने वालें की संख्या 16 हो गई है। इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत पीएमसीएच में हो गयी। परिजनों के मुताबिक उन्होंने शराब पी थी।

बुधवार शाम भर्ती कराया गया था
मरने वालों में मो. नासिर आलम (25 वर्ष)व मुन्ना कुमार (28 वर्ष)हैं। दोनों को इलाज के लिए बुधवार पीएमसीएच लाया गया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत शाम सात बजे हो गयी। मो. नासिर रिक्शा चलाता था। वहीं मुन्ना ठेले पर मिठाई बेचता था। मो. नासिर के भाई मो. जब्बार आलम ने बताया कि उसकी भाई की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उसने रेलवे ढाला पर शराब पी थी। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी। वह सड़क पर गिरा था। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वहीं मुन्ना के परिजनों ने बताया कि उसकी भी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मुन्ना के साथ आए उसके पड़ोसी आकाश कुमार ने बताया कि गोपालगंज में जगह-जगह जहरीली शराब की बिक्री होती है। परिजनों के दावे के बावजूद पीएमसीएच प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। किस चीज का उपचार किया गया, इस संबंध में भी डॉक्टरों ने चुप्पी साध रखी है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Category

🗞
News

Recommended