Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रूस और भारत शनिवार को एस-400 ट्रंफ लंबी दूरी की क्षमता वाली वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली सहित कई रक्षा करार करेंगे। रूस की सरकारी मीडिया की ओर से गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली वार्षिक शिखर वार्ता के बाद कई अहम रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से तास समाचार एजेंसी ने कहा,ब्रिक्स सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की बातचीत के बाद भारत को एस-400 ट्रंफ विमान रोधी मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर एक समझौता किया जाएगा। कुछ अन्य दस्तावेजों पर भी दस्तखत किए जाएंगे। उन्होंने कहा, भारत तीन प्रकार की मिसाइलों पर निशाना साधने में सक्षम सबसे आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली में से पांच प्रणालियां हासिल करने में रुचि रखता है। इसमें अपनी तरफ आ रहे दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और यहां तक कि ड्रोनों को 400 किलोमीटर तक के दायरे में मार गिराने की क्षमता है।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-russia-india-s-400-triomphe-long-range-capability-air-defense-missile-system-575672.html

Category

🗞
News

Recommended