Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सूबे के वित्त मंत्री व बिहार बैडमिंटन और ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि दरभंगा में पहली बार ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन से खेल के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर दरभंगा का नाम आ गया है। बिहार सरकार भी विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। बजट में ही सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने का प्रावधान कर दिया गया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि बैडमिंटन के क्षेत्र में बिहार से जल्द सायना सिंधू और श्रीकांत जैसे खिलाड़ी जल्द सामने आएंगे। वे मंगलवार को लहेरियासराय स्थित इनडोर स्टेडियम में ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended