Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सोमवार की रात गुड़गांव में गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के बडे़ भाई जो पेशे से शराब कारोबारी है के भाई मनीष गुर्जर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गुड़गांव के न्यू कॉलोनी मोड़ पर ड्राइबर और एक साथी के साथ नकदी लेने के लिए निकले मनीष गुर्जर पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलिया चलाई। इस हमले में मनीष की मौत हो गई जबकि ड्राइबर सुखबीर और साथी लियाकत अली गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें मेंदाता हॉस्पिटल में उपचार दिया जा रहा है।

साइबर सिटी गुड़गांव एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। इस बार इसका शिकार जेल में बंद गैंगस्टर विंदर गुर्जर का बड़ा भाई मनीष गुर्जर रहा। मृतक 42 वर्षीय मनीष उर्फ पप्पू गुर्जर शहर के बड़े शराब व्यवसायी के तौर पर जाना जाता है। शराब के ठेकों से नकदी कलेक्शन के लिए ही अपने घर से अपनी सफेद रंग की क्रेटा गाडी से तकरीबन 11 बजे अपने सुखबीर ड्राइवर और एक अन्य साथी लियाकत के साथ जैसे ही न्यू कालोनी मोड़ स्थित प्रेम मंदिर के सामने वाले शराब के ठेके पर कैश लेने के लिए पहुंचा। वहा पहले से घात लगाए 4 से 5 हथियार बंद हमलावरों ने मनीष पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके दोनों साथियों को भी गंभीर हालत में गुड़गांव के मेदांता ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 42 वर्षीय मनीष उर्फ पप्पू की मौत हो गयी।

http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-gangster-bindar-gujjar-brother-killed-in-gangwar-gurgaon-578020.html

Category

🗞
News

Recommended