Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ललिता खुदकुशी मामले में कबड्डी खिलाड़ी रोहित छिल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने की है। दूसरी तरफ दिल्ली के नांगलोई में रोहित के पिता ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस तरह इस मामले में अबतक दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

रोहित की पत्नी ललिता ने 17 अक्तूबर को पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। ललिता ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। रोहित नौ सेना की ओर से कबड्डी खेलता है। ललिता ने दो घंटे का ऑडियो और 25 मिनट का वीडियो संदेश मरने से पहले रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि छोटी-छोटी बातों पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।


हालांकि रोहित ने कल वीडियो संदेश के जरिए सफाई देते हुए दहेज प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया था। रोहित अपनी पत्नी ललिता की खुदकुशी मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि उसने ललिता को दहेज के लिए कभी प्रताड़ित नहीं किया और उसपर लगे सभी आरोप गलत हैं।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-national-kabbadi-player-rohit-chillar-arrested-over-wife-lalita-suicide-case-579841.html

Category

🗞
News

Recommended