Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
शाहजहां के मुमताज से अजीम प्रेम की निशानी है ताज। मोहब्बत की इस अनूठी मिसाल के साए में ब्याह रचाने की हसरत देशी पर्यटकों से अधिक विदेशियों को है। हर साल ताजनगरी में विदेशी ब्याह रचाते हैं। ताज संग फोटो खिंचाते हैं। अब एडीए ताज के पीछे मेहताब बाग की ओर विकसित किए गए लॉन को वेडिंग डेस्टीनेशन बनाना चाहता है। इसे घंटों के हिसाब से किराये पर दिया जाएगा।

संगमरमरी ताजमहल अब तमाम विदेशी की शादी का गवाह बनेगा। इस विश्वदाय स्मारक की हर अदा को भुनाने की तैयारी है। सामने से तो ताज देखने का टिकट बेचा ही जा रहा है, अब पीछे यमुना पार से भी ताज की खूबसूरती निहारने की कीमत वसूलने की प्लानिंग हो रही है। मेहताब बाग के करीब राजकीय आस्थान की जमीन पर एडीए ने शानदार लॉन विकसित किया है। इस स्थान से ताज के दीदार का अलग आनंद है।


http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-Wedding-could-be-arreng-at-back-of-Tajamahal-581091.html

Category

🗞
News

Recommended