Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हिन्दुस्तान' की ‘बेटी बुलाओ’ मुहिम के बाद पाकिस्तान में फंसी भारत की मासूम बच्ची को पिता से मिलाने के लिए मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री अंसार बर्नी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। शनिवार को 'हिन्दुस्तान' ने खबर दी थी कि बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली तीन साल की आफिया भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव के चलते भारत वापस नहीं आ पा रही है। 'हिन्दुस्तान' से विशेष बातचीत में अंसार बर्नी ने बच्ची की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि वे दो दिन में बच्ची की मां शहीना कौसर के पास टीम भेजकर पूरी जानकारी जुटाएंगे और वीजा दिलवाने में मदद करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended