Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया में अलग पड़े पाकिस्तान को अब अमेरिका ने चेतावनी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन की ओर से पूरी दुनिया को चेतावनी जारी की गई है कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों से न सिर्फ पाकिस्तानियों को बल्कि पूरी दुनिया को खतरा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने संवाददाताओं को बताया, आतंकवाद-रोधी कदम पाकिस्तान के साथ हमारी बातचीत का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं और ये पाकिस्तान के साथ हमारे प्रयासों का प्रमुख केंद्र बने रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हमारा मानना है कि पाकिस्तान के अंदर से पनपने वाले आतंकवाद का खतरा पाकिस्तानी लोगों पर और पाकिस्तान के बाहर मंडरा रहा है और हम इससे निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ मिलकर काम करते जा रहे हैं।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-pentagon-said-terror-threat-from-within-pakistan-to-outside-remains-586902.html

Category

🗞
News

Recommended