Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी जासूस महबूब अख्तर ने खुलासा किया कि उसे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के एक अधिकारी ने कुछ खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी। पाक जासूस अख्तर ने दिल्ली पुलिस की वीडियो रिकॉर्ड पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है।

भारत में 26/11 जैसा हमला कराना चाहता था PAK उच्चायोग का अधिकारी
इंडियन एक्सप्रेस में सूत्रों के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, अख्तर को पाकिस्तान हाईकमीशन के अधिकारियों को सौंपने से पहले उसने दिल्ली पुलिस के समक्ष वीडियो रिकॉर्ड बयान में यह खुलासा किया था। इस खुलासे में अख्तर ने बताया कि पाकिस्तान हाईकमीशन में काम करने वाले आईएसआई के एजेंट और इसरो में काम करने वाले एक अधिकारी का नाम बताया जिसने उसे खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी।

http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-got-information-from-source-in-isro-pak-high-commission-staffer-akhtar-claimed-on-camera-585567.html

Category

🗞
News

Recommended