Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गोली लगने से पहले अपराधियों से लड़ते रहे धर्मेन्द्र
पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह गोली लगने से पहले अपराधियों से भिड़ गए थे। तीन अपराधी पल्सर बाइक से आये थे। उन्होंने धर्मेन्द्र को घेर लिया। पहले धर्मेन्द्र से हाथा पाही हुई। धर्मेन्द्र ने दो बदमाशों को पटक दिया। एक का पिस्तौल छिन लिया। लेकिन तीसरे अपराधी ने उन्हें सीने में गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार आपसी रंजिश में हत्या की गयी है। धर्मेन्द्र सिंह के भाई ने बताया कि गया सेंट्रल जेल में बंद पप्पू सिंह के साला सुजीत कुमार ने हत्या की है। औरंगाबाद के बिजनेसमैन के अपहरण मामले में पप्पू सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि पत्रकार की पत्नी से बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended