Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जम्मू-कश्मीर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप पहुंचे। उन्‍होंने वहां सीजफायर उल्लंघन और मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अक्षय ने कहा कि वो खुद को भाग्‍यशाली महसूस कर रहे हैं, जो उन्‍हें सैनिकों से मिलने का मौका मिला है।

अक्षय ने सैनिकों से मुलाकात कर उन्‍हें रीयल हीरो बताया। उन्‍होंने कहा, 'मैं फिल्मों का हीरो हूं, आप रियल हीरो हैं। मैं खुद को भाग्‍यशाली महसूस कर रहा हूं जो मुझे देश के सैनिकों से मिलने का मौका मिला। ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिल पाता है। मैंने खुद को हमेशा एक रील हीरो (फिल्‍म का हीरो) कहा है। देश के असली हीरो तो आपलोग हैं।'

http://www.livehindustan.com/news/article/article1-akshay-kumar-visits-bsf-camp-tells-jawans-they-are-real-heroes-593791.html

Category

🗞
News

Recommended