Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
1000, 500 की नोटें बंद होने के ऐलान के बाद अब पाकिस्तान में चल रहे डी कंपनी के नकली नोटों के धंधे की पोल खुलने लगी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सरपरस्ती में किस तरह से डी कंपनी पेशावर और कराची में नकली नोटों का खेल खेल रहा था इस बात की खबरें सामने आने लगी हैं।

नकली नोटों के गोरख धंधे में लगे दाऊद के लोग भारतीय अर्थव्यवस्था को चूना लगा रहे थे, लेकिन 1000, 500 की नोटें बंद होने के बाद जाली नोटों को धंधा पूरी तरह से बंद होने की कगार पर है। ऐसे में डी कंपनी का नया प्लान सामने आया है।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्शन के तोड़ के रूप में डी कंपनी अब 100 रुपए की नकली नोटें छापने का प्लान बना रही है। ऐसी जानकारी देश की खुफिया एजेंसियों को बुधवार को मिली हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार, पिछले तीन साल से पाकिस्तान में भारी मात्रा में 1000, 500 के नकली भारतीय नोट छापे जा रहे थे। लेकिन पीएम मोदी ने मंगलवार की आधी रात से बड़ी नोटें के बंद करने का जब से ऐलान किया तब से नकली नोटों के गोरख धंधे में लगे लोग टेंशन में हैं और इसका तोड़ निकालने की सोच रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब डी कंपनी का 100 की नोटें छापने का प्लान सामने आ रहा है।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-after-ban-on-rs-1000-500-notes-d-company-plans-to-print-rs-100-notes-596102.html

Category

🗞
News

Recommended