Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिहार के हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर मंगलवार की देर शाम 'सा रे गा मा', 2016 के सेकंड रनर अप केशव ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये और श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। 

केशव ने जब मेरी उमर के नौजवानों, दिल न लगाना ओ दीवानों... और ओम शांति ओम... गाना गाया वहां मौजूद श्रोताओं की तालियां गूंज उठीं। इसके बाद केशव ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाये।

Category

🗞
News

Recommended