Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
निश्चय यात्रा के तहत मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर प्रखंड स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का जायजा लिया। निर्धारित समय से पूर्व ही सीएम के पहुंचने से वहां तैनात अधिकारियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया।

विदित हो कि मुख्यमंत्री जिला अतिथि गृह में शुक्रवार की सुबह जिला अतिथि गृह में गार्ड ऑफ ऑनर लिया। फिर मंत्री, विधायक व सरकारी अधिकारियों से मंत्रणा व निर्देश के बाद वे अपने गाड़ी में बैठ गये। इस दौरान जिला अतिथि गृह के सामने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। मुख्यमंत्री का काफिला सीधे प्रखंड मुख्यालय, जितवारपुर पहुंची।

Category

🗞
News

Recommended