Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
विनोबा भावे विवि से संबंद्ध कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में चुनाव को लेकर नामांकन हो रहा है। गिरिडीह स्थित महिला कॉलेज में नामांकन को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह है।गिरिडीह कॉलेज, महिला कॉलेज, आदर्श कॉलेज राजधनवार, झारखण्ड कॉलेज डुमरी, पारसनाथ कॉलेज ईसरी, लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज में नॉमिनेशन हो रहा है। अभाविप, आइसा, आजसू छात्र संघ और आदिवासी छात्र मोर्चा ज्यादा सक्रिय है। इधर, धनबाद स्थित बीएसएस कालेज में दोपहर 12 बजे तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है।विवि के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच होगी। 23 को नाम वापसी की तिथि है। धनबाद के 17 कॉलेजों में 27 को चुनाव होगा।

Category

🗞
News

Recommended