Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
इंदौर पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के दुसरे दिन पटना जंक्शन पर पहुंचे यात्रियों के चेहरे पर हादसे का मंजर साफ़ दिख रहा था। अपनों को खो चुके यात्री बदहवास थे तो हादसे में घायल यात्री दर्द से कराह रहे थे। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिये कानपूर से स्पेशल ट्रेन का इंतज़ाम किया गया था।

पटना जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद रेलकर्मियों की टीम यात्रियों की मदद को तत्पर दिखी। हादसे में अपनी मां को खो चुकी पूजा का रो रोकर हाल बुरा था। पूजा ट्रेन की एस 1 बोगी में सवार थी और जब हादसा हुआ तो वह गहरी नींद में थी। पूजा ने बताया कि इंदौर से दानापुर आने  के लिए वह ट्रेन में सवार हुयी थी तब सबकुछ सामान्य था। अचानक रात 3 बजे के बाद विस्फोट सा हुआ और बोगी डगमगाने लगी।

Category

🗞
News

Recommended