Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सिविल लाइन थाने में तैनात दो सिपाहियों द्वारा एसएसपी पर छुट्टी को लेकर किए गए कमेंट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ और एक नया मामला सामने आ गया। तेजी से वायरल हुए वीडियो में एक महिला कांस्टेबल ने सभी आला पुलिस अधिकारियों पर गंभीर टिप्पणी की है। इस दौरान एक दरोगा, सिपाही और महिला कांस्टेबल भी मौजूद थे। किसी ने भी इस महिला कांस्टेबल को टिप्पणी करने से नहीं रोका। महिला कांस्टेबल ने वीडियो में यहां तक कहा कि वह किसी से नहीं डरती और खुद वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज सकती है। प्रारंभिक जांच के बाद उसे सोमवार शाम निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को इस बातचीत के दौरान वहां मौजूद दरोगा और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended