Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
समस्तीपुर शहर स्थित थानेश्वर मन्दिर में एक कलयुगी माँ अपनी एक साल की बेटी को छोड़ फरार हो गयी।ठंड में जमीन पर बच्ची को देख लोगों की भीड़ जुट गयी। एक महिला स्थानीय लोगोंं की पहल पर उसे ले गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह चार बजे मन्दिर खुला तो गेट पर चादर में एक बच्ची पड़ी थी। ठंड के कारण वह कांप रही थी। लोगो ने उसे गर्म दूध पिलाया। इसी दौरान वहां लोगोंं की भीड़ जुट गयी। भीड़ में से एक महिला ने बच्ची को लेने की इच्छा जताई तो उसे फिलहाल सौंप दिया गया।
मन्दिर के एक पण्डा ने बताया कि बच्ची रविवार शाम से ही है, एक महिला ले गयी थी, लेकिन रात में फिर यहाँ लाकर छोड़ दिया गया। बच्ची लगभग एक साल की होगी। इसको लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।

Category

🗞
News

Recommended