तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के बैलपड़ाव रेंज में दो मजदूरों को अपना निवाला बनाने वाले बाघ ने दम तोड़ दिया है। दो मजदूरों को बाघ द्वारा शिकार बनाए जाने के बाद से क्षेत्र में दहशत है।
उपचार के दौरान मारे गए इस बाघ का घटगड़ वन विश्राम गृह में पोस्टमार्टम किया जाएगा। रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि कैमरा ट्रेप में बाघ के कुछ समय से बीमार होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेंकुलाइज के दौरान बाघ जेसीबी से टकराने की वजह से घायल भी हुआ था। बाघ को प्राथमिक उपचार के बाद नैनीताल जू ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तो दिया।