Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यहां होता है बंदरों के लिए विशेष भोज। जी हां आपने सही सुना। यह भोज सिर्फ बंदरों के लिए होता है। इस भोज का मैन्यू किसी फाइव स्टार होटल के मैन्यू से कम नहीं होता। इस साल जब 27 नवंबर को इस भोज का आयोजन किया गया तो दुनिया भर के पर्यटक पहुंचे और इस भोज का हिस्सा बने। भोज में बंदरों के लिए खास तरह के फल चावल और काजू का इंतजाम किया गया था। यह भोज थाइलैंड में नॉर्थ बैंकाक के लोपबुरी प्रांत में हर साल नवंबर के आखिर में होता है। इस आयोजन में दूर दूर से पहुंचे बंदर पर्यटकों के कंधों पर चढ़ते हैं तो किसी के बाल नोचते हैं। इतना ही नहीं कई तो एक दूसरे पर खाना भी फेंक देते हैं।

1980 के दशक से चला आ रहा है यह फेस्टिवल
बताया जाता है कि इस फेस्टिवल का आयोजन 1980 के दशक से होता चला आ रहा है। यह फेस्टिवल हिंन्दू मंदिरों में मनाया जाता है। इस आयोजन के पीछे लोगों की मान्यता है कि बंदरों को अच्छा और स्वादिष्ट खाना खिलाने से भाग्य अच्छा रहता है।

Category

🗞
News

Recommended