Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पंजाब के नाभा जेल से भागे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सरगना और आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। मिंटू की गिरफ्तारी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और विशेष त्वरित बल ने प्रमुख भूमिका निभायी।

पंजाब पुलिस ने मंटू के छिपे होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को मुहैया करायी थी जिसके आधार पर उसे फरार होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे किसी अज्ञात स्थान ले जाया गया है , जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आतंकवाद के कई केसों में आरोपी मिंटू रविवार को पांच अन्‍य कैदियों के साथ रविवार को पटियाला की नाभा जेल से फरार हो गया था।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-nabhajailbreak-khalistani-terrorist-harminder-singh-mintoo-arrested-by-delhi-police--614010.html


https://www.facebook.com/LiveHindustanNews/

Category

🗞
News

Recommended