Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के कुतुबपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस ने पूर्व मुखिया सुरेंद्र भगत के घर पर कुर्की जब्ती की। कई थानों की पुलिस कुर्की जब्ती करने पहुंची। पुलिस ने पूर्व मुखिया के आवास की खिड़की दरवाजे उखाड़ दिए और घर से काफी सामान उठाकर ले गई। पूर्व मुखिया पर चुनावी रंजिश में गांव में ही गोलीबारी कर एक ही परिवार के दो लोगों को बुरी तरह घायल कर देने का आरोप है। दोनों घायलों में से एक महिला की मौत घटना के दूसरे दिन इलाज के दौरान पटना में हो गई थी जबकि दूसरे घायल की मौत भी इलाज के दौरान बीते 24 नवम्बर को पटना में हो गई।

Category

🗞
News

Recommended