Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
घाटी के हालात का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर कश्मीर दौरे पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर की बड़ी आबादी शांति के पक्ष में है। उन्होंने सभी कश्मीरियों से अपील की कि वे कश्मीरी युवाओं के भविष्य से न खेलें, उनको पत्थर उठाने के लिए न उकसाएं।

गृह मंत्री ने कहा कि बच्चे तो बच्चे हैं, अगर वे अपने हाथों में पत्थर उठाते हैं तो उन्हें समझाया जाना चाहिए।

सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के भविष्य के बिना भारत का भविष्य नहीं बन सकता है। सरकार कश्मीर का विकास करना चाहती है। इस दिशा में काम हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended