Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
टाइटैनिक की भव्यता को करीब से महससू करने के अरमान जल्द पूरे हो सकेंगे। दरअसल, चीनी कंपनी कीजिंग एनर्जी इनवेस्टमेंट ग्रुप ने टाइटैनिक की नकल बनाने का काम शुरू कर दिया है। 11.6 करोड़ पाउंड (लगभग 1,160 करोड़ रुपए) की लागत से तैयार होने वाला यह जहाज अक्टूबर 2017 में शिचुआन प्रांत के एक थीम पार्क में मौजूद तालाब में उतारा जाएगा।

आलीशान कमरे और बॉलरूम मौजूद

चीनी टाइटैनिक भव्यता के मामले में असल टाइटैनिक से कमतर नहीं होगा। इसमें पर्यटकों के लिए आलीशान बेड, ड्रेसिंग टेबल, सोफा, डाइनिंग टेबल और बाथरूम से लैस केबिन तो मौजूद होंगे ही, साथ में उनके मनोरंजन का ख्याल रखते हुए बॉलरूम, स्विमिंग पूल, थिएटर और वाई-फाई हॉटस्पॉट भी बनाए जाएंगे। यही नहीं, जहाज के अंदर लगाए जाने वाले फर्नीचर, कालीन, पर्दो, लाइट, स्विच, झूमर और पेंटिंग को भी असल टाइटैनिक की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसका मेन्यू भी असल टाइटैनिक जैसे रखा गया है, जिससे पर्यटकों को उस दौर के लजीज पकवानों और ड्रिंक का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

बर्फीली चट्टान से टक्कर का एहसास
पर्यटक चीनी टाइटैनिक में असल टाइटैनिक के साथ 14 अप्रैल 1912 को हुए दर्दनाक हादसे को भी महसूस कर सकेंगे। दरअसल, निर्माता एक खास तकनीक से जहाज के अंदर न सिर्फ बर्फीली चट्टान से टक्कर जैसी स्थिति पैदा करेंगे, बल्कि लाइटिंग और साउंड इफेक्ट के जरिए पर्यटकों को हादसे वाली रात की दहशत में भी ले जाएंगे।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-in-china-titanic-replica-will-simulate-the-moment-the-ship-hit-the-iceberg-618967.html

Category

🗞
News

Recommended