Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) में उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। जब सीएम से पूछा गया कि क्या अमर सिंह को पार्टी में चाहते हैं या नहीं, इस पर अखिलेश यादव ने कहा अगर मैं यूपी पार्टी अध्यक्ष होता तो अमर सिंह को निकालने का सुझाव देता। सीएम अखिलेश ने इशारा करते हुए कहा अगर मुझे तलवार दे रहे हैं तो तैयार रहिए वह चलेगी भी। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अमर सिंह का सीएम बनने का सपना है।

पीएम मोदी के नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, एक पार्टी ने पूरे देश को लाइन में लगा दिया है। बिना जानकारी के चीजें हो जाएं तो मैं समझता हूं कि यह स्वस्थ लोकतंत्र नहीं है।

अगले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के मुद्दे पर जब अखिलेश से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वैसे तो हम बहुमत की सरकार बना रहे हैं, लेकिन अगर उनका (कांग्रेस) भी साथ आ जाए तो हम 300 से ज्यादा सीटें हासिल कर लेंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगामी चुनावों में पार्टी के सीएम कैंडिडेट होगें या नहीं तो इस पर उन्होंने कहा कि अगला सीएम कौन बनेगा ये दल तय करेगा, विधायक तय करेंगे। आखिरी फैसला नेताजी (मुलायम सिंह यादव) करेंगे।
http://www.livehindustan.com/news/national/article1-uttar-pradesh-chief-minister-akhilesh-yadav-at-hindustan-times-leadership-summit-2016-618080.html

Category

🗞
News

Recommended