Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृहराज्य गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र का जल संकट समाप्त करने के उद्देश्य वाली महत्वाकांक्षी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरर्ण सिंचाई योजना (सौनी योजना) के पहले चरण का मंगलवार को लोकार्पण किया।

वायुसेना के विमान से जामनगर पहुंचने के बाद खराब मौसम के कारण पूर्व निर्धारित हेलीकॉप्टर की बजाय सडक मार्ग से आजी 3 डैम पहुंचे मोदी ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल की मौजूदगी में बटन दबा कर नर्मदा नदी के अतिरिक्त जल को सौराष्ट्र के जलाशयों को भरने की इस योजना की शुरूआत की।

Category

🗞
News

Recommended