Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रेशमा कुरैशी उस लड़की का नाम है जो आज उन मर्दों के गाल पर तमाचे की तरह है जिन्होंने उसे तेज़ाब से जलाया और फिर बदसूरती के लिए उसका मज़ाक उड़ाते रहे. रेशमा वो लड़की है जिसने दुनिया और जिंदगी की तमाम दिक्कतों को न्यूयॉर्क फैशन वीक के रैम्प पर अपने पैरों तले रौंद दिया. आपको बता दें कि रेशमा भारत की ओर से न्यू यॉर्क फैशन वीक में हिस्सा लेने वाली पहली डिफरेंटली एबल्ड मॉडल हैं.

रेशमा ने इस रैम्प वॉक के बाद कहा एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाती हैं लेकिन ये जिंदगी का अंत नहीं है. बता दें कि रेशमा यूपी के इलाहाबाद में 17 साल की उम्र में एसिड अटैक का शिकार हुई थीं। रेशमा पर उनकी बहन के पति ने ही ये हमला किया था. रेशमा Make Love Not Scars नाम के एक NGO की सदस्य हैं और वह हाल में अवॉर्ड विंगिग कैम्पेन #EndAcidSale का चेहरा भी रह चुकी हैं.

Category

🗞
News

Recommended