Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आगरा में यमुना नदी में बढ़ा पानी इस समय युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है। कहीं नहाने को भीड़ जुट रही है तो कहीं ऊंचाई से नदी में कूद कर जोखिम भी उठाया जा रहा है। ऐसा ही जोखिम रोजाना रामबाग से वाटर वर्क्स को जोड़ने वाले जवाहर पुल पर कुछ युवा उठाते नजर आते हैं। यह लोग रोज जवाहर पुल के रेलिंग से नदी में करीब 40 फिट ऊंचाई से मौत की छलांग लगाते हैं। इनके दुस्साहस को देखने को कई बार पुल पर लोग भी ठहर जाते हैं। मगर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है

Category

🗞
News

Recommended