Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
करीब 25 साल पहले हुआ एक हादसा धरऊ गांव की शांति देवी के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। हादसे के जख्म ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटी शांति देवी का कद अचानक घटने लगा। शुरू में घर वालों ने गौर नहीं किया। वक्त गुजरने के साथ लंबाई तेजी से घटी तो ध्यान गया। अजब तरह की बीमारी लगने के बाद डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाई तो भी बात नहीं बनी। एक तरफ इलाज तो दूसरी तरफ कद घटना जारी रहा। कभी सवा पांच फीट की रहीं शांति देवी की लंबाई अब महज दो फीट रह गई है।

Category

🗞
News

Recommended