Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ओर स्पष्ट संकेत देते हुए हुए आज आतंकवाद के बढ़ते निर्यात पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यह क्षेत्र की सुरक्षा पर मंडराने वाला एक साझा खतरा है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए आसियान के सदस्य देशों से समन्वित प्रतिक्रिया देने की अपील की।

यहां 14वें आसियान-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घृणा की विचारधारा के कारण बढ़ता कट्टरपंथ और अत्यधिक हिंसा का प्रसार सुरक्षा से जुड़े कुछ अन्य खतरे हैं।

नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते वाकयुद्ध के बीच मोदी ने दो दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, आतंकवाद का निर्यात, बढ़ता कट्टरपंथ और अत्यधिक हिंसा का प्रसार हमारे समाजों की सुरक्षा पर मंडराने वाले साझा खतरे हैं।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-export-of-terror-is-common-security-threat-modi-at-asean-summit-558001.html

Category

🗞
News

Recommended